Himachal Tonite

Go Beyond News

कांग्रेस कल से करेगी हल्ला बोल आंदोलन शुरू : प्रतिभा

1 min read

शिमला, 26 मार्च – हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी मामले में पार्टी सोमवार से हल्ला बोल आंदोलन शुरू करेगी।
श्री सिंह ने दावा किया कि श्री गांधी की लोकसभा सदस्यता जल्दबाजी में सरकार के दबाव में रद्द की गई है। उन्होंने इसके लिये भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की आलोचना की। उन्होंने कहा कि समूची कांग्रेस श्री गांधी के साथ खड़ी है तथा सूरत की अदालत के मानहानि मामले में फैसले के खिलाफ पार्टी शीर्ष न्यायालय का दरवाजा खटखटाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का कोई भी षडयंत्र श्री गांधी के ‘भारत बचाओ और संविधान बचाओ’ के संकल्प को कमजोर नहीं सकता।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *