Himachal Tonite

Go Beyond News

पहली बार स्पीति के बच्चों ने मुख्यमंत्री से किया सीधा संवाद

1 min read

काजा, जनवरी 6 – स्पिति शिक्षा खंड काजा के बच्चों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के जन्मदिवस के मौके पर उनके वीडियो कान्फ्रैस के माध्यम से विचार सुने। सुबह नौ बजे स्पिति शिक्षा खंड काजा के 15 मेधावी विद्यार्थी सीधा संवाद करने के लिए एक फीट बर्फ के बीच चलते हुए पहुंचे। बच्चों में काफी उत्साह था।

पहली बार स्पिति के बच्चें मुख्यमंत्री से सीधा संवाद करने जा रहे थे। संवाद के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बच्चों के बेहतर भविष्य की कामना की और निरंतर पढ़ाई करते रहने की सलाह दी । छात्र अपने लक्ष्य को लेकर कड़ी मेहनत करें। तकनीकी कारणों के कारण स्पिति शिक्षा खंड काजा के बच्चे मुख्यमंत्री से संवाद नहीं कर पाए। लेकिन मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का अन्य विद्यार्थियों के साथ हुए संवाद को पूरा सुना और देखा।

इसके बाद बच्चों ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को जन्म दिवस के मौके पर बधाई संदेश देते हुए स्वस्थ जीवन की कामना की और कहा कि स्पिति में आनलाइन पढ़ाई को जारी रखने में कई परेशानियों को सामना करना पड़ता है। लेकिन लाॅकडाउन में हर घर पाठशाला अभियान के तहत स्पिति के बच्चों की पढ़ाई बाधित नहीं हो पाई है।

बच्चों को घर पर पाठय सामग्री पहुंच जाती थी। स्पिति के बच्चों ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से मांग की है कि यहां पर स्कूल तुरंत खोल दिए जाए। ताकि पढ़ाई सुचारू रूप से हो पाए। इसके साथ ही हॉस्टल भी खोला जाए ताकि बच्चे हॉस्टल में रह सके। कई बच्चे हॉस्टल में रह कर अपनी पढ़ाई जारी रखते है। सरकारी हॉस्टल से स्पिती के बच्चों को काफी सुविधा मिलती है। यहां पर बच्चे कोविड के नियमों का पालन सख्ती से करते है। इस मौके मेधावी बच्चे विशेष तौर पर मौजूद रहें।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *