Himachal Tonite

Go Beyond News

सेना जवान को बस ने रोंदा

1 min read

Suggestive Image

शिमला, मार्च 01 – शोघी पेट्रोल पम्प के पास आंध्र प्रदेश के सेना जवान को शिमला में तेज रफ्तार निजी बस ने बाईक समेत रौंद दिया जिसमे जवान को नाक, हाथ, टांग व शरीर के कई हिस्सो गंभीर चोटें आई है । पुलिस ने इस हादसे को लेकर निजी बस के चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है । पुलिस के अनुसार सेना का जवान करुमांची चिन्ना पीरैया की पोस्टिंग जतोग कैन्ट शिमला में थी। अब शिमला के जतोग से जवान बाइक पर अगली पोस्टिंग के लिए अमृतसर जा रहा था।

जैसे ही जवान अपनी बाइक का बाईं तरफ का इंडिकेटर देकर सडक़ के दूसरी तरफ जाने लगा तो सोलन से आ रही निजी बस ने ओवर टेक करते हुए उसकी बाइक को टक्कर मार दी और जवान बाइक समेत सडक़ किनारे नाली तक घसीटता चला गया। उधर इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रमेश शर्मा ने कहा कि निजी बस के चालक अनुराग के खिलाफ तेज रफ्तार से और गलत दिशा में बस चलाने पर मामला दर्ज किया है। पुलिस इस बारे में बस चालक से पूछताछ कर रही है। उन्होंने कहा कि फिलहाल सेना के जवान की हालत ठीक बताई जा रही है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *