Himachal Tonite

Go Beyond News

मंडी: बस स्टैंड के पास नाले में मिला शव

मंडी, फब 28 : एचआरटीसी के बस अड्डे के पास नाले में एक युवक बेसुध पड़ा मिला जिसकी जानकारी।लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को नाले से निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस थाना मंडी में मामला दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

एएसपी मनमोहन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को सुबह सूचना मिली कि नाले में युवक बंसुध पड़ा है। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नाले से निकालकर जोनल अस्पताल पहुंचाया। मृतक की पहचान नितेश कुमार पुत्र कृष्ण चंद निवासी बल्ह के रूप में हुई है। वह मनाली से आया था। पुलिस हादसा या सुसाइड दोनों एंगल से केस की जांच कर रही है। मृतक की किन परिस्थितियों में मौत हुई हैं, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *