शिमला आईजीएमसी एमएस को जय हिंद से ऐतराज
शिमला, feb 07
शिमला आईजीएमसी अपनी कुशल चिकित्सा से कम और अजीबों गरीब कारणों से ज्यादा सुर्खियों में बना रहता है। इस बार सुरक्षाकर्मी यूनियन के महामंत्री प्रवीण शर्मा का आरोप है कि आईजीएमसी के एमएस राहुल राव ने सभी सुरक्षाकर्मियों को उन्हें जय हिंद ना कहने पर प्रतिबंध लगा दिया है और इस बात के कारण वो सब इसका विरोध करेंगे।

