Himachal Tonite

Go Beyond News

हिमाचल प्रदेश के सरकारी संस्थानों में 125 जांच नि:शुल्क की जाएंगी

धर्मशाला, 04 फरवरी –  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में जनता के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुलभ बनाने के लिए डायग्नोस्टिक सेवाओं के विस्तार पर बल दिया जा रहा है जिसके तहत जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में 40 जांच प्रयोगशालाएं तथा 99 संग्रहण केन्द्र स्थापित किए जाने हैं और स्वास्थ्य संबंधी करीब 125 जांच निःशुल्क की जायेंगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने शनिवार को ‘यूनीवार्ता’ को बताया कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के माध्यम से जिले में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों तक इन सुविधाओं का विकास कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *