Himachal Tonite

Go Beyond News

वित्तीय वर्ष 2023-2024 के लिए कैम्पा के माध्यम से होने वाली वार्षिक गतिविधियों में खर्च किये जायेंगे 150 करोड़

1 min read

*वित्तीय वर्ष 2023-2024 के लिए कैम्पा के माध्यम से होने वाली वार्षिक गतिविधियों में खर्च किये जायेंगे 150 करोड़ कार्यकारी समिति की आठवीं बैठक में लिया निर्णय*
###########
प्रतिपूरक वनीकरण कोष प्रबंधन और योजना प्राधिकरण (कैम्पा) की कार्यकारी समिति की आठवीं बैठक होटल होली डे होम शिमला में प्रधान मुख्य अरण्यपाल एवं वन बल प्रमुख अजय श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई ! बैठक की शुरुआत में अतिरिक्त प्रधान मुख्य अरण्यपाल एवं सीइओ स्टेट ऑथोरिटी कैम्पा श्री नागेश कुमार गुलेरिया द्वारा बैठक में उपस्थित विभिन्न विभागों से आये हुए प्रतिनिधियों का स्वागत किया गया । बैठक के शुरू में *कैम्पा की फ़ाइल फ़ोल्डर का अनावरण भी किया गया*। सातवीं बैठक में लिए गए विभिन्न एजेंडों के निर्णयों की समीक्षा भी बैठक के प्रारंभ में की गई। इस बैठक में 10 विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की गई , जिसमे सभी प्रस्तावों को पारित किया गया।
*महत्वपूर्ण निर्णय :-*
1:- कैम्पा परियोजना की अपनी वेबसाइट विकसित करने के लिए कार्यकारी समिति ने प्रस्ताव पारित किया ।
######
*2:- वित्तीय वर्ष 2023-2024 के लिए कैम्पा के माध्यम से होने वाली वार्षिक गतिविधियों जैसे प्रर्तिपूरक वनीकरण,एकीकृत वन्य जीवन प्रबंधन योजना, जल एवं मृदा संरक्षण कार्यों के लिए 150 करोड़ बजट का अनुमोदन किया जाएगा।
####
बैठक में श्रीमती प्रीति भंडारी जी ने बैठक में उपस्थित सभी प्रतिभागियों को कैम्पा प्राधिकरण की संक्षिप्त जानकारी रखी।
श्री नागेश कुमार गुलेरिया जी ने प्रदेश भर में प्राधिकरण क्षेत्र में सम्बन्धित अधिकारियों को प्रत्येक कार्य को जल्द से जल्द करने के निर्देश दिये। इस बैठक में प्रधान मुख्य अरण्यपाल श्री राजेश इका , मुख्य अरण्यपाल श्रीमती मीरा शर्मा, मुख्य अरण्यपाल श्री अनिल शर्मा ,मुख्य अरण्यपाल श्री अजीत ठाकुर जी , अरण्यपाल श्री अभिलाश दामोदरन जी ,श्रीमती सरोज वर्मा जी वन मंडलाधिकारी एवं वन विभाग के अन्य अधिकारी आभासी माध्यम से व अन्य विभागों के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *