Himachal Tonite

Go Beyond News

हिमाचल में खनन माफिया के विरूद्ध सख्त कार्रवाई, छह आरोपी गिरफ्तार

शिमला 16 जनवरी – हिमाचल प्रदेश की ऊना जिला पुलिस ने खनन माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है तथा उनके पास से कुछ वाहनों एवं खनन के सामान भी बरामद किये हैं।
पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने खनन माफिया के खिलाफ सफल अभियान के लिए ऊना के पुलिस अधीक्षक और पूरी पुलिस टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि राज्य पुलिस ‘खनन माफिया के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति’ सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है और राज्य में अवैध खनन में शामिल लेागों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *