Himachal Tonite

Go Beyond News

हिमाचल में पुरानी पेंशन योजना बहाल

1 min read
Featured Video Play Icon

शिमला जन 13: हिमाचल प्रदेश सरकार ने लोहड़ी के पर्व पर प्रदेश के कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना की सौगात दी है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल की बहुप्रतीक्षित पहली बैठक शुक्रवार को राज्य सचिवालय में हुई। इसमें कांग्रेस सरकार की पहली गारंटी यानी पुरानी पेंशन स्कीम (ओपीएस) को मंजूरी दी गई।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान अर्की में मैंने पहली बार कहा था कि ओपीएस बहाल करेंगे। पिछले दिनों अधिकारी पैसा नहीं होने की बात कहकर इसमें अड़चन डालते रहे, लेकिन मैंने अपना फार्मूला दिया।

पिछली सरकार ने तो कर्मचारियों के पांच हजार करोड़ रुपये एरियर के भी नहीं दिए। कर्मचारियों को एरियर अभी नहीं मिलेगा। एरियर देने में समय लगने की बात कर्मचारियों से संवाद करते हुए सीएम ने खुद कही।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *