Himachal Tonite

Go Beyond News

ओपीएस पर संवेदनशीलता से होगा फैसलाः जितेंद्र सिंह

शिमला, 01 नवम्बर – केन्द्रीय विज्ञान एवं प्राद्यौगिकी मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने कहा है कि ओपीएस कर्मचारियों से जुड़ा मुद्दा है जिसे कांग्रेस की तत्कालीन सरकार ने इसे यहां खत्म किया। ओपीएस पर संवेदनशीलता से फैसला होगा।
ओल्ड पेंशन स्कीम पर बात करते हुए उन्होंने आज यहां पत्रकारों से कहा कि यदि कांग्रेस इस विषय पर इतनी गंभीर होती तो पिछली वीरभद्र सरकार के समय इसे लागू कर सकती थी और हमें यहां यह भी ध्यान देने की जरूरत है कि 2004 में ओपीएस को समाप्त करने का निर्णय तत्कालीन वीरभद्र सरकार ने लिया था और अब कांग्रेस राजनीतिक लाभ के लिए इस मुद्दे को भुना रही है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *