Himachal Tonite

Go Beyond News

हिमाचल में कांग्रेस छोड़ो यात्रा प्रगति की ओर : रवि मेहता

शिमला :भारतीय जनता पार्टी के जिला शिमला अध्यक्ष रवि मेहता ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की कांग्रेस यात्रा का सफल आयोजन हो रहा इसी कड़ी में आज कांग्रेस के 8 पदाधिकारियों ने इस्तीफा दिया है। जिससे यह प्रतीत हो रहा है कि कांग्रेस के लोगों को अपने शीर्ष नेतृत्व पर भरोसा नहीं रहा है और अंदरूनी गुटबाजी सामने आ रही है व टिकटों के लिए खींचतान चली हुई है। साथ ही कांग्रेस में अभी तक यह विवाद बना हुआ है कि इनका मुखिया कौन है ? भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन के बयान को भी उन्होंने सही ठहराया है जिसमें उन्होंने कहा है कि जहां कांग्रेस अध्यक्ष मिलने तक का समय तक नहीं देते थे वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समय तो दिया ही दिया साथ ही साथ में नाश्ता भी किया और जब मै कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष था तब कार्यालय में कुत्ता तक पूछने नहीं आता था। मेहता ने कहा कि कांग्रेस के अंदर किसी भी कार्यकर्ता की सुनवाई नहीं होती है जिस से कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटा हुआ है जिस कारण कई कार्यकर्ता भाजपा की नीतियों और कार्यशैली से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हो रहे हैं क्योंकि भाजपा के पास मजबूत संगठन और नेक नियत है और जनता के पास भाजपा का ही एकमात्र विकल्प है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *