Himachal Tonite

Go Beyond News

*भाजपा अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्धः- सुश्री स्वराज़ विद्वान

आज दिनांक 12 अकतुबर 2022 को अनुसूचित जाति मोर्चा शिमला मंडल का महासम्मेलन खलीनी में सम्पन्न हुआ। जिसमें मुख्याथिति के रूप में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैज़ल और शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज उपस्थित रहें। मुख्य वक्त्ता के रूप में राष्ट्रीय सचिव सुश्री स्वराज विद्वान की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके अतिरिक्त प्रदेश अध्यक्ष नितेन जी भी उपस्थित रहेें।
राष्ट्रीय सचिव सुश्री स्वराज विद्वान ने मोर्चा के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा की भारतीय जनता पार्टी का ध्येय सदा ही सबका साथ, सबका विकास रहा हैं भाजपा बाबासाहेब भीम राव अबेंडकर के समाजिक न्याय तथा दीन दयाल उपाध्याय के अत्योंदय के सिंद्धांत पर चलने वाली पार्टी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इन्हीें के आर्दशों पर चलते हुए भाजपा परिवार अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण एंव उत्थान के लिए सदैव प्रयासरत है।
सुश्री स्वराज ने बताया की भाजपा सरकार ने अनुसूचित वर्ग से राष्ट्रपति दिये हैं। प्रदेश अध्यक्ष एंव सांसद सुरेश कश्यप तथा माननीय राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार भी अनुसूचित जाति से आते हैं। उन्होंने बताया की भाजपा सरकार ने अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण के लिए स्टैडं-अप इंडिया योजना बनाई जिसके अंतर्गत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा महिलाओं में उद्यमशीलता की संस्कृति को प्रोत्साहित करने के लिए 10 लाख से 1 करोड़ तक ऋण की सुविधा दी जाती है। इसमें 1445 नऐ उद्यम स्थापित किए गए और 297.56 करोड़ रूपये व्यय किए जा चुके है।
डॉ अबेंडकर मेधावी छात्रवृति योजना के अंतर्गत एचपीबीओएसई की मैट्रिक की परीक्षा से अनुसूचित जाति वर्ग के शीर्ष से 1250 मेधावी छात्रों के लिए प्रतिवर्ष 12 हजार रूपये छात्रवृति के रूप में प्रदान किए जाते हैं।
उन्होनें ने बताया की भाजपा हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है वहीं कांग्रेस ने कभी इस वर्ग का उत्थान नहीं चाहा और केवल एक वोट बैंक समझा। आज अनुसूचित जाति वर्ग अपने कल्याण के लिए केवल भाजपा की ओर देख रहा है। आने वाले चुनाव में भी भाजपा को पहले से ज्यादा समर्थन मिलेगा और इस बार हिमाचल में सरकार नहीं ’’रिवाज’’ बदलेगा।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *