Himachal Tonite

Go Beyond News

हिमाचल में कांग्रेस को बड़ा झटका, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष , वीरभद्र सिंह जी के कट्टर समर्थक हर्ष महाजन भाजपा में शामिल

*कांग्रेस राजवाड़ा शाही परिवारवाद से ग्रसित*
*कांग्रेस के पास ने नेता ना नीयत ना नीयती .त्रिलोक कपूर भाजपा महामंत्री*

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस को बड़ा झटकाए पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के करीबी और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन बुधवार को उद्योग और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल की मौजूदगी में दिल्ली में भाजपा में शामिल हो गए।
महाजन जो एक बहुत पुरानी कांग्रेस परिवार से संबद्ध रखते है और 60 साल से पार्टी की सेवा कर रहे थे आज परिवारवाद से व्यथित हो कर भाजपा का दामन थामा वो पूर्व में एचपी कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री थे आज केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की उपस्थिति में दिल्ली में भाजपा में शामिल हुए।

प्रदेश भाजपा महामंत्री त्रिलोक कपूर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के रहने वाले महाजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और पार्टी की नीतियों से प्रेरित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं।

महाजन लंबे समय तक युवा कांग्रेस में रहे और चंबा विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे लेकिन कांग्रेस नेतृत्व से उनका मोहभंग हो गया।
उन्होंने दिल्ली में प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के पास राज्य या देश के कल्याण के लिए कोई नेतृत्व, नीति या दृष्टि नहीं हैए यही वजह है कि पार्टी के कई नेता पार्टी छोड़ रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि हिमाचल में डबल इंजन की सरकार है जिसने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा के शासन के दौरान सराहनीय काम किया है और राज्य का सर्वांगीण विकास किया है। इसके अलावाए पीएम मोदी ने राज्य को हर संभव सहायता प्रदान की है जिससे राज्य के लोगों की आकांक्षाओं की पूर्ति हुई है। उन्होंने आगे कहा कि इसके परिणामस्वरूप भाजपा हिमाचल में मिशन रिपीट को दोहराएगी और भाजपा एक बार फिर लगातार दूसरी बार सरकार बनाएगी।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *