Himachal Tonite

Go Beyond News

बालासुंदरी मेला त्रिलोकपुर में तूड़ी भूसे वाले वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबन्ध

1 min read
नाहन 15 सितम्बर – जिला सिरमौर के त्रिलोकपुर में 26 सितम्बर से 9 अक्तूबर 2022 तक आयोजित किए जा रहे श्री महामाया बालासुंदरी अश्विन नवरात्रि मेला के दौरान कालाआम क्षेत्र के विभिन्न उद्योगों विशेषकर कागज के कारखानों के उत्पादन की पूर्ती हेतू तूड़ी और भूसे से लदे ट्रक और ट्रेक्टर आदि वाहनों के परिचालन पर मेला अवधि के दौरान प्रातः 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक प्रतिबंध लगाया गया है।
इस संबंध में जिला दंडाधिकारी राम कुमार गौतम द्वारा जारी आदेशों के अनुसार मेला अवधि के दौरान यातायात को सुचारू बनाने के लिए यह निर्णय लिया गया है। आदेशानुसार मूल ढांचे के अतिरिक्त बड़े-बड़े बोरे की सहायता से तूड़ी आदि लदे ट्रकों एवं ट्रेक्टरों आदि वाहनों को कालाआम से त्रिलोकपुर रोड़ पर मेला अविध के दौरान प्रातः 8 बजे से सांय 8 बजे तक चलाए जाने पर पूर्ण प्रतिबन्ध रहेगा।
-0-
क्रमांक 9/30                                                   15 सितम्बर 2022
 
बालासुंदरी मेला त्रिलोकपुर में मांस मछली के विक्रय पर रहेगा प्रतिबंध 
नाहन 15 सितम्बर – जिला दंडाधिकारी सिरमौर राम कुमार गौतम ने आदेश जारी कर श्री महामाया बालासुंदरी अश्विन नवरात्र मेला, जोकि त्रिलोकपुर में 26 सितम्बर से 9 अक्तूबर 2022 तक आयोजित किया जा रहा है, के दौरान संर्पूण मेला क्षेत्र में मांस-मछली के विक्रय पर पूर्ण रुप से प्रतिबन्ध लगाया है।
यह निर्णय मेला अवधि के दौरान मांस-मछली के विक्रय पर प्रतिबंध का निर्णय आम जन तथा श्रद्धालुओं की भावनाओं और उनकी आस्था के दृष्टिगत लिया गया है।
आदेशानुसार मेला अवधि के दौरान काला आम्ब से त्रिलोकपुर तक सड़क के साथ लगती मंास-मछली की दुकानों में केवल दुकान के अन्दर ही (पर्दे में) मांस-मछली के विक्रय की अनुमति रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *