Himachal Tonite

Go Beyond News

शिमला : प्रीबेफरीकेटिड स्ट्रक्चर की 467 दुकानें की जाएंगी निर्मित – सुरेश भारद्वाज

शिमला, 02 सितम्बर
शिमला स्मार्ट सिटी के अंतर्गत शिमला नगर के विभिन्न क्षेत्रों में नगर निगम के अधीन प्रीबेफरीकेटिड स्ट्रक्चर की 467 दुकानें निर्मित की जाएंगी। यह जानकारी आज शहरी विकास, आवास, नगर नियोजन, संसदीय कार्य, विधि एवं सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज ने शिमला लोअर बाजार स्थित सब्जी मण्डी में 8 दुकानदारों को नवनिर्मित दुकानों की चाबियां सौंपने के उपरांत अपने संबोधन में दी।
उन्हांेने बताया कि अभी तक सब्जी मण्डी में 65 दुकानें बनकर तैयार हो गई है, जिस पर 2 करोड़ 84 लाख रुपये व्यय किए गए हैं। उन्हांेने बताया कि शिमला नगर में अभी तक लगभग 6 करोड़ 16 लाख रुपये खर्च कर 98 दुकानों का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है।
उन्हांेने कहा कि शिमला नगर निगम के अधीन स्मार्ट सिटी मिशन में शिमला के सौंदर्यीकरण तथा विस्तारीकरण के अंतर्गत पार्किंग सुविधा की उपलब्धता, बुक कैफे का निर्माण, पैदल पथ मार्ग किया जा रहा है ताकि शिमला नगर की प्राचीन संस्कृति को पुनः जागृत कर स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ पर्यटकों को भी इसका लाभ मिल सके।
उन्हांेने गत रात्रि राम बाजार में 12 दुकानदारों को नवनिर्मित प्रीबेफरीकेटिड दुकानों की चाबियां सौंपी, जिनमें बाबू राम, मोहन लाल, अजीत कुमार, रामेश्वर, प्रहलाद, सुनील शर्मा, गुरवचन सिंह, साधु राम, अनिल कुमार, कमलजीत सिंह, प्रीत कौर तथा जगत राम शामिल थे।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राम बाजार में 15 अन्य दुकाने भी श्राद्धों से पूर्व पूर्ण कर मालिकों को सौंपना सुनिश्चित करें ताकि आने वाले नवरात्रों मंे कारोबारी नई दुकानों मंे अपना व्यापार आरम्भ कर सके।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *