Himachal Tonite

Go Beyond News

पहाड़ी गिरने से कार में सवार दो लोगों की मौत

शिमला, 20 अगस्त : प्रदेश में भारी वर्षा ने कहर बरपा रखा है। राज्य में जगह-जगह भूस्खलन से लोग मौत के आगोश में समा रहे हैं। शिमला जिला के देहा पुलिस स्टेशन अंतर्गत माहीपुल के समीप सयानी में एक कार पहाड़ी से गिरे भारी भरकम पत्थरों की चपेट में आ गई। पहाड़ी से गिरे भारी बोल्डर ने कार को तहस-नहस कर दिया।

कार में चार लोग सवार थे। इनमें दो ने मौके पर दम तोड़ दिया। दो अन्यों को गंभीर हालत में ठियोग अस्पताल लाया गया है। मृतकों और घायलों की शिनाख्त की जा रही है। पुलिस के मुताबिक ये चारों यूपी के रहने वाले हैं, और नोयडा से रोहड़ू जा रहे थे। ये सभी रोहड़ू में अपने दोस्त के पास जा रहे थे।

देहा पुलिस ने बताया कि पहाड़ी का कुछ हिस्सा दरका और कार बोल्डर की चपेट में आ गई। इस बीच शनिवार शाम शिमला-कालका नेशनल हाईवे तारा देवी के समीप सानू बंगला के पास हुए भूस्खलन से बाधित हो गया। ऐसे में यातायात को मैहली बाईपास से डाइबर्ट किया गया है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *