Himachal Tonite

Go Beyond News

कांग्रेस सरकार आते ही महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए लायेंगे कल्याणकारी योजनायें :- राजीव राणा

कांग्रेस सरकार आते ही महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए लायेंगे कल्याणकारी योजनायें लागू करेंगे,यह बात हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के राजीव राणा ने ग्राम पंचायत मुंडखर में आयोजित कार्यक्रम में कही, प्रदेश सचिव राजीव राणा ने कहा कि प्रदेश व केंद्र में बैठी भाजपा सरकार ने वर्तमान में महिला वर्ग को ठगा है,आज प्रदेश में हि प्र भवन एवं अन्य संनिर्माण कामगार बोर्ड में पंजीकृत मजदूरों को मिलने वाले लाभ को मनपसंद लोगों को दिये जा रहे हैं, आज जरूरत की सारी चीज़ों पर टैक्स लगाना गलत है, आज आम जनता को आर्थिक तौर पर कमजोर किया जा रहा है,राजीव राणा ने कहा कि कांग्रेस घोषणा पत्र में स्पष्ट है कि मातृ शक्ति सशक्तिकरण को प्रमुखता से रखा है और कांग्रेस सरकार बनते ही 18 बर्ष से 60 बर्ष की महिलावर्ग को 1500₹ प्रति माह दिया जायेगा,और अन्य कल्याणकारी योजनाओं को भी लागू किया जायेगा, ताकि हिमाचल में महिला वर्ग सुदृढ़ हो,कांग्रेस प्रदेश सचिव राजीव राणा ने वहीं ग्राम पंचायत धमरोल में ब्लॉक कांग्रेस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भारत रत्न के प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की जयंती के पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। राणा ने कहा स्व राजीव गाँधी महान व दूरर्दषी नेता थे,उन्हें डिजिटल इंडिया का आर्किटेक्ट और सूचना तकनीक और दूरसंचार क्रांति का जनक कहा जाता है. राजीव गांधी की पहल पर अगस्त 1984 में भारतीय दूरसंचार नेटवर्क की स्थापना के लिए सेंटर पार डिवेलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स(C-DOT)की स्थापना हुई. राजीव गांधी ने शिक्षा क्षेत्र में भी क्रांतिकारी उपाय किए, उनकी सरकार ने 1986 में राष्ट्रीय शिक्षा नीति(NPE) की घोषणा की,कंप्यूटर क्रांति,1989 में संविधान के 61 वें संशोधन के जरिए वोट देने की उम्रसीमा 21 से घटाकर 18 वर्ष कर दी गई, और पंचायत शक्तिकरण जैसी दूरदर्शी सोच ने देश को बनाने में अहम योगदान दिया।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *