Himachal Tonite

Go Beyond News

मीडिया में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के बयान को एक साजिश के तहत  तोड़ मरोड़ कर पेश किया जा रहा – जैनब चंदेल

शिमला,: 4 जुलाई- हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने कहा है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कोटखाई गुड़िया मामलें को कभी छोटा नही कहा। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में मीडिया में उनके बयान को एक साजिश के तहत  तोड़ मरोड़ कर पेश किया जा रहा है, जो बहुत ही निदनीय है।
जैनब चंदेल ने कहा है कि कोटखाई में छोटी गुड़िया के साथ  हुए जघन्य अपराध पर तत्कालीन कांग्रेस की सरकार ने तुरंत प्रभाव से सीबीआई से इस जघन्य अपराध की। जांच करने के आदेश दिए और सीबीआई भी बिना विलंब किये जांच में जुट गई थी । काँग्रेस पार्टी का इस जघन्य अपराध पर इस पीड़ित परिवार के प्रति पूर्ण सहयोग रहा है
महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा को आढ़े हाथों लेते हुए कहा कि गुड़िया प्रकरण पर भाजपा ने प्रदेश में पुलिस थाना  जलाया, सरकारी सम्पति को नुकसान पहुंचाया। जबकि तत्कालीन वीरभद्र सिंह सरकार ने पहले इस मामले की एसआईटी जांच विठाई, बाद में परिवार की मांग पर इसकी जांच सीबीआई को सौंपी गई थी।
जैनब चंदेल ने कहा कि गुड़िया का यह मामला जब सामने आया था तो उसके तुरंत बाद प्रतिभा सिंह स्वयम पीड़ित परिवार के घर गई थी और उन्होंने परिवार को हरसंभव न्याय दिलाने का भरोसा दिया था। उन्होंने कहा कि आज भी वह पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और उनके लिये न्याय की मांग करती है।
जैनब चंदेल ने भाजपा की आलोचना करते हुए कहा है कि वह प्रदेश में पेपर लीक मामलें की जांच से लोगों का ध्यान बांटने की फिराक में है। उन्होंने कहा कि पुलिस भर्ती पेपर लीक से प्रदेश के लाखों युवाओ के भविष्य से खिलवाड़ हुआ है और सरकार इसकी सीबीआई जांच से बचने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि आज जिस प्रकार प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार हो रहें है, कानून व्यवस्था का जनाजा निकल रहा है वह सब प्रदेश के लोगों के सामने है। अपनी सरकार की विफलताओं से लोगों का ध्यान बांटने के लिए भजपा इस प्रकार की हरकतें करती हैं।
महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष के ब्यानों की निंदा करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार बने साढे चार वर्ष बीत चुके हैं । इन साढ़े चार सालों में भाजपा नेताओं को गुड़िया के परिवार की कोई याद नहीं आई। उन्होंने महिला मोर्चा से पूछा कि इन साढ़े चार वर्षों में  गुड़िया को न्याय दिलाने के लिए महिला मोर्चा ने कोई आंदोलन क्यों नहीं किये?
जैनब चंदेल ने भाजपा नेताओं की आलोचना करते हुए कहा कि विधान सभा चुनाव में भाजपा अपनी पराजय देख इस तरह की ओछी हरकते कर रही है जिस की महिला कांग्रेस कढ़े शब्दों में निंदा करती है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *