Himachal Tonite

Go Beyond News

प्रदेश में बढ़ रहा आम आदमी पार्टी का कुनबा, शिमला में आधा दर्जन लोगों ने थामा आप का दामन

1 min read

हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को राजधानी शिमला में आम आदमी पार्टी के कार्यालय में आधा दर्जन से ज्यादा लोगों ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा है। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के संगठन मंत्री सतेंद्र तोंगर और पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा की उपस्थिति में इन लोगों ने पार्टी का दामन थामा है।जिसमें प्रेम ठाकुर,हीरानन्द, रामेश्वर, विजय, अजय धारीवाल,गौरव, मनीष जैन, अमन साहनी और उमेश कुमार ने आप पार्टी का हाथ थामा है। इसके बाद पार्टी कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें पार्टी के कार्यक्रमों पर चर्चा की गई और आगामी राजनीतिक रणनीति बनाइ गयी।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *