Himachal Tonite

Go Beyond News

पुलिस भर्ती घोटाले में न्यायिक आयोग गठित हो या सीबीआई जांच करवाई जाए: राजीव शुक्ला

1 min read

शिमला, 15 मई 2022

कांग्रेस की मांग है कि पुलिस भर्ती घोटाले में तत्काल प्रभाव से हाई कोर्ट की निगरानी में न्यायिक जांच आयोग गठित हो या मामले की सीबीआई जांच करवाई जाए। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी राजीव शुक्ला ने यह बात राजस्थान के उदयपुर में चल रहे कांग्रेस के नव संकल्प चिंतन शिविर में कही।
राजीव शुक्ला ने कहा कि हाल ही में हिमाचल प्रदेश में जो कुछ हुआ वो हम सभी के लिए चिंताजनक है। पुलिस भर्ती का घोटाला प्रदेश के दो लाख बेरोजगार युवाओं के साथ धोखा है। हिमचाल प्रदेश कांग्रेस निश्चित रूप से पुलिस भर्ती घोटाले को पूरी तरह से उजागर करके सरकार को कटघरे में खड़ा करेगी। कांग्रेस का पूरा प्रयास होगा कि इस तरह के घोटालों को उजागर कर डबल इंजन सरकार का सच जनता के सामने लाया जाए।
राजीव शुक्ला ने बताया कि कांग्रेस के तीन दिवसीय चिंतन शिविर में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के तमाम नेता मौजूद रहे। इसमें प्रदेश की समस्याओं को लेकर गहन चर्चा हुई और आगामी चुनावों की रणनीति पर भी व्यापक विचार विमर्श हुआ।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *