Himachal Tonite

Go Beyond News

कोरोना मरीजों से सीधे बात कर सकेंगे नाते-रिश्तेदार

नेरचौक अस्पताल प्रबंधन ने जारी किया कोविड कंट्रोल रूम नंबर

मंडी, 9 दिसंबर: लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नरेचौक प्रबंधन ने कोविड कंट्रोल रूम नंबर जारी किए हैं। इनके जरिए अस्पताल में भर्ती कोराना मरीजों के नाते-रिश्तेदार उनके स्वास्थ्य के संबध में निर्धारित समय में जानकारी ले सकेंगे। इसके अलावा कोविड वार्ड में मरीजों से सीधे बात करने के लिए मोबाइल फोन नंबर भी जारी किया गया है। यह जानकारी श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नेरचौक के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जीवानंद चौहान ने दी।

इन नंबरों पर करें कॉल
उन्होंने कहा कि अस्पताल में स्थापित कोविड कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 01905-263119 है । अस्पताल में भर्ती कोराना मरीजों के नाते-रिश्तेदार इस नंबर पर रोजाना दोपहर बाद 2 बजे से सायं 4 बजे तक उनके स्वास्थ्य के संबध में जानकारी ले सकते हैं। वहीं कोविड वार्ड में मरीजों से सीधे बात करने के लिए मोबाइल फोन नंबर 7650044973 पर सायं 7 से 8 बजे तक की एक घंटे की अवधि में कॉल की जा सकती है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *