Himachal Tonite

Go Beyond News

राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस का आयोजन

केलांग, 21, अप्रैल 2022

राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस के उपलक्ष पर उपायुक्त सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सभी विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त लाहौल एवं स्पीति नीरज कुमार ने की।

इस अवसर पर अपने विचार रखते हुए व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि आज का दिन राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है, इसका उद्देश्य यह है कि सिविल सेवाओं में कार्यरत अधिकारी कर्मचारी इस बात पर विचार, चिन्तन कर सकें कि किस तरह से एक बेहतर समाज के निर्माण के लिए नागरिकों तक सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों एवं सेवाओं का लाभ अंतिम पायदान के व्यक्ति तक प्रभावी तरीके से पहुंचा सकें।

उन्होंने कहा कि हालके वर्षों में इस दिशा में किए गए प्रयासों के फलस्वरूप नागरिकों को अधिक से अधिक अधिकार देने की दिशा में प्रयास किए गए हैं।

जोकि सूचना का अधिकार, शिक्षा का अधिकार एवं नागरिक सेवा गारंटी अधिनियम 2011, जैसे अधिनियमओं के रूप में जनता को सशक्त कर रहे हैं।

इसके साथ- साथ ही ये अधिनियम सिविल सेवाओं में कार्यरत अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों का भी एहसास कराते हैं ।

उपायुक्त ने कार्यक्रम में चर्चा के दौरान सभी से इस बात की उम्मीद जताते हुए कामना की कि समस्त अधिकारी कर्मचारी इस बात को सुनिश्चित करें की जनता तक प्रत्येक प्रकार की जनसुविधा एवं नागरिक सेवा सही समय पर सुगमता से पहुंच सके।

सहायक उपायुक्त रोहित शर्मा कार्यक्रम में उपस्थित हो कर सभी का मार्गदर्शन करने के लिए उपायुक्त का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर तहसीलदार नरेंद्र शर्मा सीडीपीओ खुशविंदर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मदन बंधु सहित समस्त विभाग अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *