Himachal Tonite

Go Beyond News

मंडी से रिकांगपिओ जा रही HRTC की बस दुर्घटनाग्रस्त

शिमला,14 फरवरी

रामपुर उपमण्डल के झाकड़ी में एचआरटीसी बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में 33 यात्री घायल हुए हैं। इनमें चालक व परिचालक भी शामिल हैं।

हादसा सोमवार दोपहर 2 बजे झाकड़ी से दो किलोमीटर दूर घसो नामक स्थान पर हुआ। बस (HP31B-6556) मंडी से रिकांगपिओ की तरफ जा रही थी। इसमें चालक-परिचालक सहित 33 यात्री सवार थे। बस के खाई में गिरने की सूचना मिलते ही पुलिस व स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। राहत टीमें कड़ी मशक्कत कर खाई में उतरीं और घायलों को निकाला।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सभी घायलों को उपचार के लिए खनेरी अस्पताल लाया गया है। सभी की हालत खतरे से बाहर है। बस हादसे को लेकर मामला दर्ज कर कारणों की जांच की जा रही है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *