Himachal Tonite

Go Beyond News

संगडाह : जंगल में मिला 2 माह से लापता 25 वर्षीय युवक का शव

1 min read

संगड़ाह, 24 नवंबर : उपमंडल के अंतर्गत आने वाले गांव जबड़ोग से 2 माह से गायब 25 वर्षीय युवक विजय कुमार का शव पिउलाणी के जंगल में मिला। शव काफी पुराना होने के चलते संगड़ाह अस्पताल से पोस्टमार्टम के लिए उसे नाहन मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

परिजनों ने बताया कि युवक मानसिक रूप से परेशान रहता था और ऐसे में उन्हे किसी पर शक नहीं है। युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी पुलिस थाना संगडाह मे दर्ज करवाई गई  थी। पुलिस ने आम जनता से भी सोशल मीडिया के माध्यम से ढूंढने की अपील की थी। डीएसपी संगड़ाह शक्ति सिंह ने बताया कि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर कुछ कहा जा सकेगा। कपड़ों से मृतक की पहचान हुई।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *