Himachal Tonite

Go Beyond News

राहगीर से 412 ग्राम चरस बरामद, पुलिस ने किया गिरफ्तार

1 min read

नारकोटिक्स सेल कांगड़ा की टीम ने नूरपुर में एक व्यक्ति को चरस सहित पकड़ने में सफलता हासिल की है। व्यक्ति को नूरपुर के निकट पड़ते मदनपुर लदोड़ी से गिरफ्तार किया गया।

डीएसपी नूरपुर सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि नारकोटिक्स सेल कांगड़ा की टीम ने लदोड़ी के मदनपुर में नाका लगाया था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे व्यक्ति मुंशी राम निवासी लदोड़ी तहसील नूरपुर की हरकतों पर संदेह हुआ। पुलिस कर्मियों ने जैसे ही उक्त व्यक्ति के नजदीक जाने की कोशिश की तो वो वहां से भागने लगा और उसने एक थैला सड़क किनारे फेंक दिया।

इस व्यक्ति को काबू करने के बाद जब थैले की तलाशी ली गई तो उसमें 412 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने मुंशी राम को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि यह व्यक्ति चरस कहां से लाया और किसे बेचने जा रहा था।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *