Himachal Tonite

Go Beyond News

शिमला: फिर तेंदुए ने उठाया तीन माह का बच्चा

शिमला- हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में 3 महीने में आदमखोर तेंदुए ने फिर से एक 5 साल के छोटे बच्चे को अपना शिकार बनाया मामला दीवाली की रात शिमला के बीचोंबीच डाउन डेल कॉलोनी का है जहाँ पटाखों के शोर के बीच तेंदुआ बच्चे को उठा ले गया जैसे ही लोगों को इसकी भनक लगी तो सूचना पुलिस और वन विभाग को दी जिसके बाद रात करीब 11:30 बजे सर्च अभियान चलाया गया लेकिन सुबह तक कोई सुराग नही लगा।

सुबह भी वन विभाग और पुलिस ने लालपानी बायपास से होते हुए डाउन डेल कॉलोनी के साथ लगते घने जंगल मे सर्च अभियान शुरू कर दिया है। गौरतलब है कि 3 माह पहले अगस्त में भी कनलोग से तेंदुआ एक बच्ची को उठा कर ले गया था।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *