तकनीकी विवि : 10 नवंबर को स्पॉट काउंसलिंग
1 min readतकनीकी विवि के अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो. राजेंद्र गुलेरिया ने कहा कि विषयों की खाली सीटों के लिए 10 नवंबर को स्पॉट काउंसलिंग होगी, जल्द ही खाली सीटों का ब्योरा तकनीकी विवि की वेबसाइट पर अपडेट किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने बीटेक (डायरेक्ट एंट्री), बीआर्क, बीएससी (एचएमसीटी/बीएचएमसीटी), एमबीए, एमबीए (पर्यटन), एमसीए, एमटेक और एम-फार्मा में रिक्त सीटों को भरने के लिए स्पॉट काउंसलिंग करने का निर्णय लिया है।
स्पॉट काउंसलिंग में भाग लेने के लिए पात्र विद्यार्थियों को संबंधित शिक्षण संस्थान में आना होगा। जो अभ्यर्थी पहले ऑनलाइन काउंसलिंग के किसी भी दौर में भाग ले चुके हैं और चयनित या चयनित नहीं थे या किसी भी कारण से शामिल नहीं हुए थे।

