Himachal Tonite

Go Beyond News

‘असा कारगिल हीरो जिताणा’ गाने ने मचाई धूम

1 min read

खुशाल ठाकुर पर गाना रिलीज, ‘असा कारगिल हीरो जिताणा’ में ब्रिगेडियर की वीर गाथा का वर्णन

मंडी – हिमाचल के प्रसिद्ध लोक गायक और हिमाचल गौरव पुरस्कार से सम्मानित नरेंद्र ठाकुर ने भाजपा प्रत्याशी खुशाल ठाकुर के लिए एक गीत तैयार किया है। इस गीत में उन्होंने मंडी संसदीय सीट से ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर को जिताने की अपील की है।

गाने में उन्होंने ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर की वीर गाथा का वर्णन किया है। गाने के बोल हैं, ‘मंडी उपचुनावा ना असा करगिल हीरो जिताणा, बांका माणू खुशाल ठाकर, सभिए जिताणा।’

नरेंद्र ठाकुर द्वारा गाया गया यह गीत मंडी संसदीय क्षेत्र के लोगों के दिलों को छू रहा है। वहीं, भाजपा के कार्यकर्ताओं में ये गाना नया जोश भर रहा है। रिलीज किए जाने के कुछ ही घंटों में हजारों लोग इस गाने को देख चुके हैं।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *