Himachal Tonite

Go Beyond News

शिमला स्तिथ विश्व धरोहर पर आए संकट के बादल

शिमला

बरसात की मार से विश्व धरोहर शिमला-कालका रेललाइन भी अछूती नहीं रह पाई है। जानकारी के मुताबिक कालका-शिमला स्टेशन तक आखिरी सुरंग जिसकी लंबाई लगभग 450 मीटर के लगभग है। यह बड़ोग सुरंग के बाद दूसरी सबसे लंबी सुरंग है। इस सुरंग के कालका की ओर छोर पर काफी चौड़ी दरार आ गई है, जिससे रेलवे अधिकारी व कर्मचारी काफी चिंता में पड़ गए हैं।

अंबाला डिवीजन से कई इंजीनियर आकर मौके का निरीक्षण कर चुके हैं और जरूरी हिदायतें दे गए हैं। विभाग ने इसे जल्द ही मुरम्मत किए जाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। कुछ स्थानीय लोगों ने बताया कि काफी समय से सुरंग के अंतिम छोर पर सुरंग के भीतरी व ऊपरी दीवार से काफी पानी टपक रहा है। बारिश में पानी की सही निकासी न होने के चलते पानी सुरंग में रिसता जा रहा है, जिस कारण सुरंग में काफी समय से पानी टपक रहा है और अब वह एक बड़ी दरार में तबदील हो गया है। यदि इसे समय रहते ठीक नहीं किया गया तो शिमला स्टेशन तक टॉय ट्रेन का मार्ग बाधित हो सकता है, ऐसे में पर्यटक कालका से समरहिल स्टेशन तक ही आ सकेंगे।

इस सुरंग के ऊपर शिमला की ऐतिहासिक इमारत एडवांस स्टडीज से लेकर दूरदर्शन शिमला भवन के अलावा कई अन्य भवन भी खड़े हैं।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *