Himachal Tonite

Go Beyond News

अर्की : अज्ञात व्यक्ति ने चलाई गोली

सोलन जिला के अर्की पुलिस थाना दाडला घाट के तहत गांव कज्यारा निवासी रजनी देवी पत्नी बेलीराम ठाकुर की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है जहां एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा गोली चलाने से महिला घायल हो गई है। महिला को प्राथमिक उपचार देकर स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अज्ञात व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता रजनी देवी ने बताया कि वह और उसकी बेटी शाम को गौशाला में पशुओं को घास डालने गई थी, तो पशुओं को चारा डालने के बाद दरवाजे बंद करके कुंडी लगाने लगी तभी गोली चलने की आवाज आई और उसके हाथ की हथेली में अंगूठे के पास आर-पार हो गई। जिसके कारण इसके हाथ से खून बहने लग गया। बेटी ने तुरन्त गांव के लोगों को मौका पर बुलाया व इसे प्राथमिक उपचार दिया। महिला ने बताया कि यह किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा शिकार के मकसद से बंदूक से फायर किया था जिस कारण गोली इसके हाथ मे लग गई है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *