Himachal Tonite

Go Beyond News

शास्त्री के पद के लिए दृष्टि बाधितों के साक्षात्कार 29 को

हमीरपुर, सितंबर – शास्त्री अध्यापक का एक पद दृष्टि बाधित वर्ग से भरा जाएगा। अनुबंध आधार पर भरे जाने वाले इस पद के लिए 29 सितंबर को सुबह साढे ग्यारह बजे उपायुक्त कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे।
प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक ने बताया कि 23 सितंबर 2021 को सभी आवश्यक शैक्षणिक योग्यताएं पूरी करने वाले तथा अध्यापक पात्रता परीक्षा पास हिमाचली दृष्टि बाधित दिव्यांग उम्मीदवार साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थी का नाम विशेष रोजगार (विकलांग) हिमाचल प्रदेश के कार्यालय में पंजीकृत होना चाहिए। उम्मीदवारों की पात्रता और अन्य नियमों का विवरण प्रारंभिक शिक्षा निदेशक विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया गया है।
उपनिदेशक ने बताया कि अभ्यर्थियों का बायोडाटा फार्म प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय हमीरपुर की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। अभ्यर्थी बायोडाटा फार्म के साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की छाया प्रतियां संलग्र करें तथा इन दस्तावेजों की मूल प्रतियां भी साथ लाएं। अधिक जानकारी के लिए उपनिदेशक कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222749 पर संपर्क किया जा सकता है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *