Himachal Tonite

Go Beyond News

राष्ट्रीय राजमार्ग 305 पर ट्रक पलटने से सड़क बाधित

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में जलोड़ी दर्रा के पास सड़क पर एक ट्रक के पलट जाने से नेशनल हाईवे 305 बाधित हो गया है। हालांकि छोटे वाहन हाईवे से गुजर रहे हैं।बताया जा रहा है कि सामान से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। हाईवे प्राधिकरण कर्मचारी मार्ग को बहाल करने में जुटे हुए हैं।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *