Himachal Tonite

Go Beyond News

जल्द पूरी होगी कंडक्टर भर्ती प्रक्रिया – परिवहन मंत्री

हिमाचल प्रदेश में जल्द कंडक्टर भर्ती की प्रक्रिया पूरी होगी। अभी कागजी कार्यवाही के चलते इसमें देरी हो रही है, ऐसे में प्रक्रिया पूरी होते ही कंडक्टर की भर्ती की जाएगी। यह जानकारी परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने दी। उनका कहना है कि कागजी कार्रवाई के चलते अभी इसमें देरी हो रही है, ऐसे में जल्द ही इसे पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।

पीस मील वर्कर के मुद्दे पर भी जल्द सरकार फैसला लेगी और उसे सुलझाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। प्रदेश सरकार 205 नई बसें खरीदने जा रही हैं, इसकी प्रक्रिया भी जल्दी शुरू कर दी जाएगी।

मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जल्द ही 15000 लोगों को रोजगार मिलने जा रहा है। इसके लिए उद्योग विभाग ने 28 औद्योगिक घरानों के साथ 3307 करोड़ के एमओयू साइन किए है। उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने बताया कि उद्योग विभाग ने चंडीगढ़ के 28 औद्योगिक घरानों के साथ एमओयू साइन किए हैं।

उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में इन्वेस्टमेंट के लिए लोगों का अच्छा रुझान दिख रहा है और लोग यहां ज्यादा से ज्यादा इंवेस्ट करना चाहते हैं, क्योंकि यहां पर सभी प्रकार की परिस्थितियां बाहरी राज्यों से बेहतर है। औद्योगिक घरानों के यहां स्थापित होने से यहां रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और लोगों को रोजगार के साथ अच्छी सुविधाएं भी मिलेंगी।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *