Himachal Tonite

Go Beyond News

सराहन अनाथ आश्रम से दो किशोर लापता

1 min read

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के अप्पर क्षेत्र के तहत आते झाकड़ी थाना के अंतर्गत आने वाले सराहन स्थित अनाथ आश्रम से दो किशोर लापता हो गए हैं।

बता दें कि सरकार द्वारा संचालित होने वाले इस अनाथ आश्रम में कुल छह बच्चे रह रहे हैं। लेकिन बीते कल को दो बच्चे अचानक ही आश्रम से गायब हो गए। इस बात का पता चलने के बाद आश्रम प्रबन्धन ने पहले अपने स्तर पर दोनों बच्चों की तलाश की लेकिन उनके हाथ कुछ नहीं आया।

वहीं, अब प्रबंधन ने बच्चे नहीं मिलने पर आश्रम की तरफ से थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने लापता हुए दोनों बच्चों की तलाशी के लिए दो टीमों का गठन कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

लापता हुए बच्चों की पहचान किन्नौर का कल्पा निवासी 14 वर्षीय मनजीत नेगी और नेपाली मूल का 15 वर्षीय वीरू के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों द्वारा इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया गया कि गुरूवार सुबह आश्रम के चौकीदार ने परिसर का गेट खोला तो बच्चे आश्रम में मौजूद थे।

आखिरी बार देखे जाने के कुछ समय बाद दोनों अचानक गायब हो गए। यह भी बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे दीवार फांद कर आश्रम से फरार हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार घटना के वक्त आश्रम का सीसीटीवी खराब पड़ा था। बहरहाल पुलिस दोनों लापता बच्चों की तलाश में जुट गई है।

डीएसपी रामपुर चन्द्रशेखर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आश्रम से दो बच्चों के लापता होने के मामले में आईपीसी की धारा 363 में एफआईआर दर्ज की गई है। बच्चों को ढूंढने के लिए दो टीमों का गठन किया गया है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *