Himachal Tonite

Go Beyond News

मंडी का युवक 3 किलो 80 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार

1 min read

कुल्लू : थाना बंजार के अंतर्गत पुलिस ने चरस तस्करी के आरोप में बालीचैकी, मंडी के एक व्यक्ति को गिरफ्तार करा गया है। नशा तस्करी का मामला शुक्रवार सुबह उस दौरान सामने आया जब सब इंस्पेक्टर महेश कुमार पुलिस दल के साथ बंजार के समीप राता पोहरा में नाका पर मौजूद थे।

उस दौरान सामने से एक व्यक्ति आया लेकिन सामने पुलिस को देखकर घबरा गया व पीछे मुड़कर जाने लगा। पुलिस को उसके पास कोई संदिग्ध वस्तु होने का शक हुआ जिस कारण पुलिस ने उसे दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 3 किलो 80 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने चरस की खेप कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी टेक चंद (30) पुत्र ठाकुर दास निवासी रांगचा, बालीचैकी जिला मंडी के विरुद्ध मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *