Himachal Tonite

Go Beyond News

तांदी-संसारी मार्ग बड़े वाहनों के लिए बहाल

मनाली : लेह मार्ग पर भी भरतपुर सिटी से सरचू तक खस्ताहाल सड़क राहगीरों की दिक्कत बढ़ा रही है। घाटी को वाया किश्तवाड़ जम्मू से जोडऩे वाला तांदी-संसारी मार्ग बड़े वाहनों के लिए बहाल हो गया है। दो सप्ताह से किलाड़ की ओर फंसे बड़े वाहनों को राहत मिल गई है। हालांकि मडग़्रा नाले में पुल की मुरम्मत करते ही सड़क बड़े वाहनों के लिए बहाल हो गई है लेकिन उदयपुर से किलाड़ तक जगह-जगह भूस्खलन का क्रम जारी है। सड़क में अचानक पत्थर गिर रहे हैं जिससे दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है।

बादल फटने से लाहौल में अस्त-व्यस्त हुआ जनजीवन अब धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगा है। तोजिंग नाले में आई बाढ़ द्वारा दिए गए जख्म अभी हरे हैं। बाढ़ में बहे 10 लोगों में से 2 लोग अभी भी लापता हैं। दूसरी ओर मनाली-लेह मार्ग पर वाहनों की आवाजाही सुचारू है लेकिन भरतपुर सिटी से सरचू तक खस्ताहाल सड़क पर्यटकों व वाहन चालकों की दिक्कत बढ़ा रही है। बीआरओ इस मार्ग की हालत सुधारने में जुटा हुआ है। इन दिनों मनाली में पर्यटक न के बराबर हैं लेकिन लेह मार्ग पर पर्यटकों की रौनक बरकरार है।

किन्नौर हादसे के बाद काजा से वाया कुंजम होते हुए मनाली आने वाले पर्यटक वाहनों की आमद बढ़ी है। अधिकतर लोग कुंजम होते हुए मनाली दस्तक दे रहे हैं। बीआरओ कमांडर कर्नल उमा शंकर ने बताया कि मडग़्रा नाले में पुल की मुरम्मत करने के बाद किलाड़-मनाली मार्ग बड़े वाहनों के लिए बहाल हो गया है। उन्होंने बताया कि तांदी संसारी, मनाली सरचू लेह व मानली काजा सड़कों की हालत सुधारी जा रही है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *