पावंटा साहिब-शिलाई नेशनल हाईवे बहाली का कार्य युद्ध स्तर पर जारी
1 min read
नाहन : नेशनल हाईवे पावंटा-शिलाई को दुरुस्त करने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। हाईवे निर्माण को लेकर संबंधित कंपनी द्वारा 8 आधुनिक मशीनों को लगाया गया है ताकि जल्द से जल्द मार्ग को ध्वस्त कर यातायात सुचारू किया जा सके। पांवटा-शिलाई नेशनल हाईवे 30 जुलाई को हुए भारी भूस्खलन के बाद ठप हुआ था।
हाईवे निर्माण को लेकर जिला प्रशासन ने संबंधित कंपनी को जल्द से जल्द मार्ग दुरुस्त करने के आदेश जारी किए हैं। जिसको लेकर संबंधित कंपनी ने 8 आधुनिक मशीनें लगाकर निर्माण दुरुस्त करने का कार्य जोरों पर शुरू की है। हाइवे पिछले 10 दिनों से बंद है और अभी सड़क खोलने में 5 से 6 दिन और लग सकते है। हाईवे के बंद होने से शिलाई विधानसभा क्षेत्र की करीब 50 पंचायतों के सैकड़ो गांव प्रभावित हो रहे हैं। सड़क बंद होने से हजारों लोग प्रतिदिन 2 किलोमीटर पहाड़ी चढ़कर दूसरी तरफ पैदल सफर तय करने को मजबूर हैं।
उधर पांवटा साहिब के एसडीएम विवेक महाजन ने बताया की नेशनल हाईवे खोलने के लिए आधा दर्जन से अधिक बड़ी मशीनें लगाई गई है। जल्द ही सड़क खोलने की उम्मीद है।

