Himachal Tonite

Go Beyond News

हमीरपुर में गिरा दो मंजिला मकान

हमीरपुर : हमीरपुर शहर की शीशे वाली गली में बुधवार देर रात एक स्लेटपोश दोमंजिला मकान ध्वस्त हो गया। इस घटना से मकानी की निचली मंजिल में चलने वाली दुकानों को भी खासा नुक्सान पहुंचा है। मकान की एक तरफ की दीवार गिर गई है जबकि दूसरी तरफ दीवार के गिरने का खतरा लगातार बना हुआ है। इससे हमीरपुर के मुख्य बाजार की सड़क पर मलबा आ गया, जिसे हटा दिया गया है, लेकिन यहां पर लोगों की आवाजाही के कारण दुर्घटना का अंदेशा लगातार बना हुआ है। वहीं इस मकान की निचले मंजिल पर दुकान चलाने वाले दुकानदार का दावा है कि यह मकान बारिश की वजह से नहीं बल्कि किसी ने साजिश के तहत रात को गिराया है।

 

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *