Himachal Tonite

Go Beyond News

मीना बेदी ने संभाला जिला लोक संपर्क अधिकारी का कार्यभार

1 min read

हमीरपुर 14 जुलाई। मीना बेदी ने बुधवार को जिला लोक संपर्क अधिकारी हमीरपुर का कार्यभार संभाल लिया। लगभग 34 वर्षों से सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में कार्यरत मीना बेदी को हाल ही में जिला लोक संपर्क अधिकारी के रूप में पदोन्नत किया गया है।

उन्होंने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में वर्ष 1987 में हमीरपुर से ही अपनी सेवाएं आरंभ की थीं। वह सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय शिमला, जिला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय शिमला, ऊना और बिलासपुर में भी विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। बिलासपुर में लगभग साढे चार वर्ष तक सहायक लोक संपर्क अधिकारी के रूप में कार्य करने के बाद वह इसी वर्ष जून में जिला लोक संपर्क अधिकारी के रूप में पदोन्नत हुईं।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *