Himachal Tonite

Go Beyond News

नाहन में युवाओं ने संभाला प्राकृतिक बॉडी साफ करने का ज़िम्मा

1 min read

नाहन :  ऐतिहासिक शहर नाहन के कुछ युवाओं ने जल संरक्षण की दिशा में अच्छी पहल करते हुए एक उदाहरण पेश किया है। ऐतिहासिक शहर नाहन बावड़ियों के लिए भी जाना जाता है और यहां प्राचीन समय कई बावड़ियो मौजूद है, मगर मौजूदा समय में इनकी हालत सही नहीं है, ऐसे में इन इन पौधों की देखरेख के चलते युवा सामने आए हैं।

इसी युवा के इस समूह ने बावड़ियों के सफाई की योजना बनाई और अभी तक यह है युवा 3 बड़ी प्राचीन बावड़ियो की सफाई कर चुके है। युवाओं ने बताया कि यह बावड़ियां पिछले लंबे समय से खस्ताहाल में है और अपना अस्तित्व खोती जा रही है, ऐसे में इन्हें दोबारा जीवित करने के लिए यह अभियान शुरू किया गया है ताकि लोगों को इन बावड़ियों से शुद्ध पेयजल मिल सके और यह अपने पहले के स्वरूप में आ सके। युवाओं ने बताया कि इन सभी बावड़ियों में एक और जहां गाद जम गई थी वहीं बावड़ी के इर्द-गिर्द भी गंदगी फैल गई है जिसे पूरी तरीके से साफ किया गया है।

उन्होंने बताया कि पहले उन्होंने बावड़ियो की सफाई के लिए स्थानीय प्रशासन से भी गुहार लगाई थी मगर कोई कार्रवाई ना होता देख उन्होंने खुद ही इनकी सफाई का निर्णय लिया। कुल मिलाकर युवाओं द्वारा उठाया गया है यह कदम काबिले तारीफ है वह भी ऐसे समय में जब कई स्थानों पर पेयजल की किल्लत बढ़ रही है ऐसे में प्राकृतिक जल स्रोतों का संरक्षण जरूरी हो जाता है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *