Himachal Tonite

Go Beyond News

नाबालिग सौतेली बेटी से दुराचार करने वाला आरोपी पिता गिरफ्तार

1 min read

शिमला, जून 05 – शिमला में नाबालिग सौतेली बेटी से दुराचार करने वाला आरोपी पिता को पुलिस ने दिन के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी 2 दिन से फरार था।

पीड़िता जो के शिमला के एक निजी स्कूल में पढ़ाई करती है, स्कूल प्रबंधन को शक हुआ था कि छात्रा के साथ उसके घर में ही गलत हो रहा है और बाल संरक्षण अधिकारी से मामले की जांच करवाने पर यह बात सही साबित हुई।

इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने सदर थाने में मामले की शिकायत दी, जिस पर पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। मामले को लेकर पुलिस की जांच जारी है। एसपी मोहित चावला ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शीघ्र ही आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। मामले को लेकर जांच जारी है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *