Himachal Tonite

Go Beyond News

रैपिड एंटीजन टैस्ट में 41 लोग निकले कोरोना पाॅजीटिव

1 min read

हमीरपुर 16 मई। जिला में रविवार को रैपिड एंटीजन टैस्ट में 41 लोग कोरोना पाॅजीटिव पाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. आरके अग्निहोत्री ने बताया कि रविवार को जिला में रैपिड एंटीजन टैस्ट के लिए कुल 153 सैंपल लिए गए, जिनमें से 41 पाॅजीटिव निकले।
वार्ड नंबर-10 हमीरपुर और मेडिकल कालेज अस्पताल हमीरपुर में 4-4 लोगों, गांव मक्कड़ में 3 लोगों की रिपोर्ट पाॅजीटिव आई है। वार्ड नंबर-7 हाउसिंग बोर्ड कालोनी हमीरपुर में 2 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इनके अलावा बोहनी क्षेत्र के गांव छेओरीं, ब्ल्यूट, अणु, बागीं, चैरी, लंबलू, लोहारड़ा, बणी, राहिल, बणी क्षेत्र के गांव ठाणा, कलवाड़ा, कांगड़ा जिले के गांव बरराम, वार्ड नंबर-5 सुजानपुर, नघूं, अप्पर हड़ेटा, चरारा, कोसर, भौंखर, जंदल, मंडी जिले के गांव बलद्वाड़ा, बेला, ताल क्षेत्र के गांव चैकी, बड़सर उपमंडल के गांव लोहारड़ा, चबूतरा क्षेत्र के गांव गुजरार, वार्ड नंबर-2 हमीरपुर, मैहरे, हीरानगर और नगरी में एक-एक पाॅजीटिव मामला सामने आया है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *